![]()
कानपुर में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। लगातार 46°C और चल रही गर्म हवाओं के चलते शहर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग की ओर से हीट स्ट्रोक को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं GSVM मेडिकल कॉलेज के हैलट हॉस्पिटल की ओपीडी में रोजाना 400 से 500 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है, दोपहर में निकलने से लोगों को बचना चाहिए। अस्पतालों में सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन, दस्त, उल्टी, डायरिया, चक्कर और कमजोरी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक तेज धूप और शरीर में पानी की कमी लोगों को तेजी से बीमार कर रही है। बच्चों और बुजुर्गों पर गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस लिए सभी लोगों को ज्यादा पानी पीना चाहिए। हैलट हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. सौरभ ने बताया कि बढ़ती गर्मी और मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी वार्डों में कूलर और एसी की व्यवस्था कराई गई है। इमरजेंसी और ओपीडी में डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें लगातार मरीजों का इलाज कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय सबसे ज्यादा मरीज हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई मरीजों में हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसे लक्षण भी मिल रहे हैं। लेकिन लोगों को इस समय बाहर की खुली चीजें खाने से बचना चाहिए। दोपहर में घर से बाहर न निकले से पहले पानी की बोतल साथ रखें डॉक्टरों ने लोगों को सुबह 11बजे से ही तेज लू (गर्म हवाएं) चलने लगती है जो शाम 5 बजे तक चलती रहती हैं। बगैर किसी जरूरी काम के तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। जरूरी होने पर सिर ढककर निकलने और साथ में पानी की बोतल रखने को कहा गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा पानी, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। साथ ही बाहर के खुले और मसालेदार खाने से परहेज करने की सलाह दी गई है, बाहर बिक रहे कटे फलों को खाने से बचें। ताकि डायरिया और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं से बचा जा सके। गर्म हवाओं से बचने के लिए क्या करना चाहिए? गर्मी में सिर्फ धूप से बचना ही काफी नहीं है, बल्कि सही आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी लू जैसी गंभीर समस्या से बचा सकती है। तेज धूप में बाहर निकलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखिए तेज गर्मी में घर से निकलने से पहले की गई छोटी-छोटी गलतियां लू का खतरा कई गुना बढ़ा सकती हैं। शरीर को अचानक हीट एक्सपोजर देने या गलत खान-पान के साथ बाहर निकलने से ओवरहीटिंग और डीहाइड्रेशन तेजी से हो सकता है।
Source link
हैलट में हीटवेव के बीच आज 500 मरीज पहुंचे:कमजोरी, दस्त-डायरिया के ज्यादा मरीज आ रहे, कोल्डरूम में लगातार मरीज बढ़ रहे















Leave a Reply