1.30 करोड़ की साइबर ठगी: दो और आरोपी गिरफ्तार:अशोकनगर में क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करते थे ब्लैकमेलिंग, गुना से पकड़े गए




अशोकनगर पुलिस ने 1.30 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर ब्लैकमेलिंग करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निखिल वाल्मीकि और जयदीप सेन उर्फ जेडी निवासी गुना के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में यह खुलासा हुआ कि गिरोह पीड़िता को उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसके बाद, वे खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर पीड़िता से लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करते थे। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी निखिल वाल्मीकि और जयदीप सेन, मुख्य आरोपी आकाश चौहान के निर्देश पर काम करते थे। वे स्वयं को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर पीड़िता से संपर्क करते और ब्लैकमेलिंग से वसूली गई रकम को गुना ले जाकर मुख्य आरोपियों तक पहुंचाते थे। पुलिस ने आरोपी निखिल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक भी जब्त की। पहले यह कार्यवाही हुई थी
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पहले ही आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस अब तक इस ठगी से खरीदी गई लगभग 70 लाख रुपए मूल्य की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया था कि ठगी की रकम से महंगी सोने-चांदी की ज्वेलरी, महिंद्रा थार वाहन, आईफोन, एप्पल नोटबुक, महंगी घड़ियां और अन्य लग्जरी सामान खरीदे गए थे। पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और ठगी के तरीकों का खुलासा करने के लिए आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *