10-साड़ियों के लिए बेची बेटी, खरीदार ने किया दुष्कर्म:ऑटो चालक ने मदद के नाम पर बनाया हवस का शिकार, तीन गिरफ्तार




वाराणसी की सारनाथ थाने की पुलिस ने एक नाबालिग की तहरीर पर उसकी मां और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के अनुसार उसकी मां ने उसे एक व्यक्ति को ट्रेन में मुलाकात के बाद बेच दिया था। वह उसे चंदौली में लेकर झूठी शादी कर चार महीने से उसका दुष्कर्म कर रहा था। फिर उसे मंडुआडीह स्टेशन पर छोड़ आया था। जहां से सारनाथ थानाक्षेत्र का एक ऑटो चालक उसे सारनाथ इलाके में लेकर अपने घर में रखा और हवास का शिकार बनाया। उसके चीखने और नाबालिग को घर में देखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मानव तस्करी और दुष्कर्म का यह मामला खुला और तीन गिरफ्तारियां हुईं। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की मां, आरोपी लहरु यादव और रवि वर्मा को जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सारनाथ पंकज त्रिपाठी ने बताया – सारनाथ थानाक्षेत्र से एक नाबालिग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि वर्मा निवासी झारखंड, हाल पता लाल क्वार्टर पहाड़िया थाना सारनाथ को हिरासत में लिया और नाबालिग के साथ थाने लायी तो। नाबलिग ने आपबीती बताई और थाने में तहरीर भी दी। ट्रेन में हुई थी मुलकात थाना प्रभारी ने बताया – पीड़िता की तहरीर के अनुसार आज से चार माह पहले मुख्य आरोपी लहरू यादव निवासी थाना हरधन, बलुआ चंदौली की मुलाकात मुझसे और मेरी मां से ट्रेन में हुई थी। उसी दिन लहरू यादव ने मेरी मां से मुझे बेचने के लिए कहा था और बताया था कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। इससे शादी करूंगा। 10 साड़ी और 16 हजार रुपए में मां ने बेचा पीड़िता ने बताया – लहरू यादव ने मेरी मां से 10 बनारसी साड़ी और 16 हजार रुपए में बात तय की थी। इसके बाद मुझे बेच दिया गया। लहरु मुझे लेकर चंदौली पहुंचा और दिखाने के लिए मुझसे मंदिर में शादी की। इसके बाद वह जवान दिखे इसके लिए दिल्ली गया और हेयर ट्रांसप्लांट भी कराकर आया। पीड़िता ने बताया यहां वह मुझे डराता धमकाता भी था। चार महीने तक किया दुष्कर्म पीड़िता ने बताया – लहरु यादव ने मुझसे चार महीने तक दुष्कर्म किया। वह रोज दो से तीन बार दुष्कर्म करता था। इसके बाद के दिन मुझे ऑटो से लेकर मंडुआडीह (बनारस) स्टेशन पर लेकर आया और यहां एक ऑटो ड्राइवर रवि को बेच दिया और वहां से चला गया। यह मुझे नहीं पता चला और वह मदद के बहाने मुझे अपने रूम पर लेकर पहुंचा और मेरे साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार थाना प्रभारी ने बताया – पीड़िता की तहरीर पर हमने सबसे पहले रवि को गिरफ्तार किया। जिसकी सूचना पर लहरू यादव को अरेस्ट किया और फिर उसकी मां को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि लहरू यादव ने हाल में अपनी जमीन 17 लाख रुपए में बेचीं है। पत्नी की मौत के बाद वह अपनी रकम अय्याशी में उड़ा रहा था। वहीं महिला ने झांसे में आकर ऐसा काम करने की बात कबूली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *