100 साल पुराना नीम का पेड़ गिरा:भदोही में मकान क्षतिग्रस्त, एक भैंस की मौत




गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चन्द्रपुरा गांव में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 100 साल पुराना जर्जर नीम का पेड़ गिरने से सीमा यादव के मकान को नुकसान पहुंचा और एक भैंस की मौत हो गई। पेड़ गिरने से स्वर्गीय मुरारी लाल यादव की पत्नी सीमा यादव का खप्पर का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में दबकर एक भैंस की मौत हो गई, जिसकी अनुमानित कीमत परिजनों ने 60 हजार रुपये बताई है।
जानकारी के अनुसार, यह नीम का पेड़ पिछले दिनों आए आंधी-तूफान के कारण जर्जर हो गया था। पांच दिन बाद सोमवार रात यह अचानक गिर गया, जिससे घर का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में मदद की और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि मकान और पशु दोनों के नुकसान से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *