1077 Seats, Apply by June 20



डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 20 मई से PG पाठ्यक्रमों में दाखिले का आगाज हो रहा है।

डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया का आगाज हो गया है। अभ्यर्थी 20 मई से 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया CUET और नॉन-CUET दोनों माध्यमों से संचालित की ज

.

इन सीटों पर होगा प्रवेश विश्वविद्यालय में कुल 1077 सीटों पर प्रवेश होगा। सबसे अधिक 132 सीटें एमबीए में उपलब्ध हैं। एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू और एमसीए जैसे कई पाठ्यक्रमों में 44-44 सीटें निर्धारित की गई हैं। एलएलएम और एमटेक में 22-22 सीटें उपलब्ध हैं। बीएड विशेष शिक्षा के विभिन्न कार्यक्रमों में 33-33 सीटें तय की गई हैं, जबकि एमएड विशेष शिक्षा और ललित कला के पाठ्यक्रमों में भी सीटें निर्धारित की गई हैं।

हेल्प लाइन नंबर जारी विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये और अन्य अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका देखकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8887222060 और ई-मेल admission@dsmnru.ac.in जारी किया गया है।

कुलपति प्रो.संजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया गया है, ताकि दिव्यांग सहित सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *