![]()
शिवपुरी में 12वीं के एक छात्र ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में दो विषयों में पूरक (एटीकेटी) आने से परेशान था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुहारपुरा इलाके में हुई। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय आर्यभान सिंह सिसौदिया पुत्र धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया के रूप में हुई है। उसने इसी वर्ष सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आर्यभान के दो विषयों में पूरक आई थी। परिणाम देखने के बाद वह परेशान होकर घर की तीसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन उसे देखने पहुंचे, तो वह कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार के सदस्य तुरंत उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देहात थाना पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में परीक्षा परिणाम से तनाव में आने की बात सामने आई है। देहात थाना इंचार्ज प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर ने बताया कि छात्र के परिजनों ने परीक्षा परिणाम में पूरक आने के बाद उसके परेशान रहने की जानकारी दी है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Source link
12वीं के रिजल्ट के बाद छात्र ने की आत्महत्या:तीसरी मंजिल पर पहुंचकर फांसी के फंदे पर झूला; दो विषयों में पूरक आने से था परेशान
















Leave a Reply