![]()
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 14 मई से अपने पूरे कार्यक्षेत्र में ‘सम्पर्क अभियान 2026’ शुरू कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करना और सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है। कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि इसका मुख्य लक्ष्य उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी संतुष्टि बढ़ाना और कंपनी के कामकाज को उपभोक्ता-उन्मुखी बनाना है। अभियान के तहत हरदा में आयोजित शिविरों में उपभोक्ताओं को त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग और अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण मिलेगा। इसके अतिरिक्त, मात्र 5 रुपए में नए ग्रामीण घरेलू और कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। इन शिविरों में भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवाईसी और अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। उपभोक्ता बंद या खराब मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतें, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज की समस्या और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों का समाधान भी करा सकेंगे। योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी
बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि भुगतान, समाधान योजना तथा अन्य जनहितैषी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी इन शिविरों में प्रदान किए जाएंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिविरों में चार अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। काउंटर नंबर 1 (हेल्प डेस्क) पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराकर टोकन प्राप्त कर सकेंगे। काउंटर नंबर 2 (बिलिंग सुधार) पर बिजली बिल से संबंधित सभी शिकायतों, जैसे गलत रीडिंग और सुधार, का तत्काल निराकरण किया जाएगा। काउंटर नंबर 3 (नया कनेक्शन व अन्य सेवाएं) पर 5 रुपए में नए कनेक्शन, भार वृद्धि और नाम परिवर्तन जैसे कार्यों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। काउंटर नंबर 4 (तकनीकी सेवाएं एवं भुगतान की सुविधा) बंद मीटर बदलने, वोल्टेज की समस्या और बकाया राशि के भुगतान या वसूली के लिए कार्य करेगा। क्या करना होगा उपभोक्ताओं को
संपर्क अभियान के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को बिल सुधार के लिए अपना नवीनतम बिजली बिल लेकर आना होगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए अपना मोबाइल नंबर और उपभोक्ता क्रमांक (आईवीआरएस) उपलब्ध कराना होगा ताकि निराकरण की सूचना प्राप्त हो सके। नए कनेक्शन के लिए समग्र आईडी, स्वामित्व दस्तावेज एवं पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। काउंटर पर संबंधित अधिकारी से मिलने पर शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे 14 मई से शुरू होने वाले इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी शिकायतों का निराकरण कराएं और कंपनी की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। बिजली उपभोक्ता संपर्क अभियान 2026 संबंधी किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी बिजली वितरण केन्द्र, जोन अथवा कॉल सेन्टर के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link
14 मई से बिजली कंपनी का संपर्क अभियान:5 रुपए में मिलेंगे नए कनेक्शन, शिविरों में बिल सुधार और शिकायतों का मौके पर समाधान















Leave a Reply