1400 Patients Treated, Doctors Honored


आंबेडकर जयंती पर निकली ‘दीनदयाल स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ से जुड़े 200 से अधिक डॉक्टरों, रेजिडेंट्स और मेडिकल छात्रों को बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में सम्मानित किया गया। आगरा की 20 सेवा बस्तियों में लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के जरिए करीब 1400

.

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर-4 में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी मनीष बंसल, प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि सेवा बस्तियों में जाकर मरीजों को इलाज और परामर्श देना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का सेवा भाव ही उन्हें समाज का सबसे मजबूत स्तंभ बनाता है।

निशु को चिकित्सा शिविर में दी थी सेवाएं

निशु को चिकित्सा शिविर में दी थी सेवाएं

कार्यक्रम में बताया गया कि 12 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ निकाली गई थी। इसके तहत शहर की विभिन्न बस्तियों में 20 निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए, जहां करीब 1400 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस अभियान में 200 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सकों, रेजिडेंट्स और मेडिकल छात्रों ने भाग लिया था।

जिलाधिकारी ने किया सम्मान

जिलाधिकारी ने किया सम्मान

आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और युवा डॉक्टरों ने जरूरतमंद क्षेत्रों में जाकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। वहीं प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि सच्ची चिकित्सा सेवा वही है, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे।

समारोह में डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. टी.पी. सिंह, डॉ. प्रशांत लवानिया, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. वरुण अग्रवाल समेत कई चिकित्सकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. अंकुर गोयल ने किया, जबकि सेवा भारती से वीरेंद्र वार्ष्णेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *