![]()
रीवा में NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने 19 मई को डिप्टी सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में NSUI के रीवा जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की चुप्पी के विरोध में कार्यकर्ता घंटी और शंख बजाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। NSUI की प्रमुख मांगें
संगठन ने “NEET 2026 न्याय अभियान” के तहत निम्नलिखित मांगें रखी हैं… परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
प्रेस वार्ता में NSUI नेताओं ने कहा कि 2015 के AIPMT, 2024 और अब 2026 के NEET पेपर लीक मामलों ने परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगठन ने कोटा, सीकर और जयपुर जैसे बड़े कोचिंग हब की भूमिका की जांच और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की। नेताओं ने स्पष्ट किया कि केवल दोबारा परीक्षा कराना इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
NSUI के ऐलान से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी रीवा में NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। शहर में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए दोषियों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए।
Source link
19 मई को डिप्टी सीएम आवास घेरने का ऐलान:रीवा में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस; NTA भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग















Leave a Reply