![]()
ऑनलाइन दवा बिक्री और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े बढ़ते खतरों के विरोध में 20 मई 2026 को दंतेवाड़ा, बस्तर सहित देशभर में दवा दुकानें बंद रहेंगी। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी बंद किया जा रहा है। बस्तर समेत दंतेवाड़ा औषधि विक्रेता संघ ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए जिले की सभी मेडिकल दुकानों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को दवा उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। ऑनलाइन दवा बिक्री को बताया स्वास्थ्य के लिए खतरा ऑनलाइन दवा बिक्री के बढ़ते प्रभाव और उससे स्वास्थ्य सुरक्षा पर पड़ रहे संभावित खतरे को लेकर देशभर के दवा व्यापारियों ने एकजुट होकर आंदोलन का फैसला लिया है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने आगामी 20 मई 2026, बुधवार को राष्ट्रव्यापी दवा व्यवसाय बंद रखने की घोषणा की गई है। इस आह्वान के समर्थन में जिला दंतेवाड़ा औषधि विक्रेता संघ ने भी जिले की सभी मेडिकल दुकानों को एक दिवसीय बंद रखने का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि यह कदम केवल व्यापारिक हितों के लिए नहीं बल्कि मरीजों की सुरक्षा और देशहित को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सहयोग की अपील दंतेवाड़ा औषधि विक्रेता संघ की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन में प्रशासनिक सहयोग की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से दवाओं की बिक्री से कई प्रकार की अनियमितताओं और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं की आसान उपलब्धता लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में यह बंद जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा एक आवश्यक कदम है। आपातकालीन मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था संघ ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान भी गंभीर और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को दवाओं की कमी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जरूरतमंद मरीज संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दवाएं प्राप्त कर सकेंगे। संघ की ओर से विनोद मिश्रा का नंबर 9425262458 और गोपाल मंडल का 9425592703 नंबर जारी किया गया है।
Source link
20 मई को बस्तर संभाग की मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद:संघ ने कहा- बिना डॉक्टर सलाह के ऑनलाइन दवा मंगवाने से स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ा













Leave a Reply