![]()
भिंड में 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहे तापमान को देखते हुए युवाओं ने पक्षियों के लिए सकोरा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पीएमश्री एमजेएस कॉलेज परिसर, पार्कों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के सकोरे टांगे जा रहे हैं ताकि पक्षियों को आसानी से पानी मिल सके।
छात्रों ने लिया नियमित पानी भरने का संकल्प
एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पेड़ों की डालियों और खुले स्थानों पर सकोरे बांधकर उनमें पानी भरा। युवाओं ने यह संकल्प भी लिया है कि वे पूरे गर्मी के मौसम में इन सकोरों में नियमित रूप से पानी भरते रहेंगे ताकि जल स्रोतों की कमी के कारण पक्षियों को भटकना न पड़े। हर घर और दुकान के बाहर सकोरा रखने की अपील
जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह ने इस पहल पर कहा कि समाज को जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि हर व्यक्ति अपने घर, दुकान और संस्थान के बाहर पानी से भरा एक सकोरा रख दे, तो गर्मी के मौसम में हजारों पक्षियों को बचाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में सुमन भदौरिया, सरिता चौहान, रामभरत और संस्था सचिव अतुलकांत शर्मा सहित कई युवा मौजूद रहे।
Source link
43 डिग्री तापमान के बीच पक्षियों के लिए सकोरा अभियान:भिंड में पेड़ों पर टांगे गए मिट्टी के सकोरे; युवाओं ने नियमित पानी भरने का लिया संकल्प















Leave a Reply