![]()
सीधी जिले में अत्यधिक गर्मी के कारण एक बिजली ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो गया। रामपुर नैकिन बिजली सब स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा और लगभग 25 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे, नौतपा के पहले ही दिन, मुख्य ट्रांसफार्मर का तापमान अचानक बहुत बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे तक पानी की बौछार कर ट्रांसफार्मर को ठंडा किया। इस घटना के कारण एहतियातन पूरे सब स्टेशन की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इससे आसपास के लगभग 25 गांवों में एक घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। हादसे से बचाने सप्लाई तुरंत बंद की सब स्टेशन के ऑपरेटर जयपाल पटेल ने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो गया था। किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए तुरंत बिजली आपूर्ति रोकी गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम ने सफलतापूर्वक ट्रांसफार्मर का तापमान कम किया, जिसके बाद धीरे-धीरे बिजली बहाल की गई। सोमवार को सीधी जिले का तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौतपा की शुरुआत के साथ ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इस घटना ने बिजली व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि तापमान और बढ़ता है, तो जिले में बिजली संकट गहरा सकता है। हालांकि, समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा टल गया।
Source link
44 डिग्री गर्मी में ट्रांसफार्मर ओवरहीट:फायर ब्रिगेड ने ठंडा किया, 25 गांवों की बिजली गुल
















Leave a Reply