रहली | लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच सोमवार को इस साल की सबसे अधिक गर्मी व सबसे अधिक तापमान रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। जो इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान है। सूर्योदय से दोपहर दो बजे तक झुलसाने वाली धूप के साथ भीषण गर्मी रही। चिकित्सकों के अनुसार ऐसी धूप से त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। दोपहर में बादल छाने से धूप के तेवर नरम पड़े लेकिन गर्मी का असर रात तक बना रहा तथा हवा में गर्माहट रही। सोमवार को लोग सुबह से गर्मी से व्याकुल रहे तथा सुबह से ही कूलर-पंखा की हवा में बैठकर समय बिताते रहे और कामकाज के लिए शाम होने का इंतजार करते रहे। सोमवार को अधिकतम 44 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। हवा की गति 10 किमी घंटा रही।
Source link
44 डिग्री पार पहुंचा पारा, लपटों से व्याकुल रहे लोग












Leave a Reply