![]()
राजगढ़ में जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देते हुए साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। भीषण गर्मी और करीब 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच वे अपने गनमैन के साथ साइकिल से कार्यालय पहुंचे और टीएल (टाइम लिमिट) बैठक में शामिल हुए। डॉ. गढ़पाले ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यदि लोग छोटी-छोटी दूरी के लिए भी मोटर वाहनों का कम उपयोग करें, तो इससे ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां आवश्यकता न हो, वहां पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत से बचें। छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल का उपयोग करें और जरूरत के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी जैसे विकल्प अपनाएं। सीईओ ने कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उनके इस पहल की कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा रही।
Source link
45 डिग्री गर्मी में साइकिल से दफ्तर पहुंचे जिपं CEO:डॉ. इच्छित गढ़पाले बोले- छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाएं, पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत से बचें














Leave a Reply