पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस ने बलिया में शुक्रवार शाम शहर के माल गोदाम के सामने चटोरी गली स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 7 नाबालिगों सहित कुल 8 लड़कियों को बरामद किया गया। मौके से चार-पांच लड़कों को भी पकड़ा गया। सभी बरामद लड़कियों को शुक्रवार रात ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेज दिया गया और स्पा सेंटर को सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा की मौजूदगी में सील कर दिया गया है।
इस पूरे मामले का खुलासा दिल्ली में दर्ज एक लड़की की गुमशुदगी के मुकदमे की जांच के दौरान हुआ। दिल्ली पुलिस ने पहले गुजरात से लड़की को बरामद किया था। पूछताछ में उस लड़की ने बताया कि बलिया के स्पा सेंटर में काम करने वाली एक अन्य लड़की ने उसे गुजरात भेजा था। इस इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम बिना समय गंवाए सीधे बलिया पहुंची।

छापेमारी के बाद स्पा सेंटर के संचालक की पहचान मोनू के रूप में हुई है। मोनू, महेश चंद्र शर्मा का पुत्र है और मूल रूप से दिल्ली के मदन गिरी (अंबेडकर नगर, साउथ दिल्ली) का रहने वाला है।
रेड के बाद बलिया के कोतवाली थाने में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों से कई घंटों तक कड़ी पूछताछ की गई। बरामद की गई सभी 8 लड़कियों को फिलहाल सुरक्षित ‘वन स्टॉप सेंटर’ के सुपुर्द कर दिया गया है।

















Leave a Reply