![]()
भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-719 पर रविवार को तेज रफ्तार से दौड़ रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा डिडी गांव के नजदीक हुआ। कंटेनर का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई, जिसके बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कंटेनर पलटने से सड़क पर 2 घंटे जाम लगा रहा
देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर इटावा से भिंड की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। डिडी गांव के समीप अचानक कंटेनर का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कंटेनर हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाया
घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। बाद में क्रेन बुलाकर पलटे कंटेनर को सड़क किनारे हटाया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर आवागमन सुचारु कराया।
देहात थाना टीआई प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि कंटेनर का टायर फटने के कारण हादसा हुआ। पुलिस समय पर मौके पर पहुंच गई थी और यातायात को जल्द सामान्य करा दिया गया।
Source link
80 किमी की रफ्तार में कंटेनर का फटा टायर:भिंड में डिडी गांव के पास दो घंटे लगा रहा जाम, क्रेन की मदद से हटाया














Leave a Reply