827 Teen Girls Recovered, Team Reached Pakistan Border



विदिशा पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चले विशेष अभियान में जिले से गुम हुई 37 बालिकाओं के मुकाबले 48 नाबालिग बालिकाओं और किशोरियों को ढूंढकर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

.

यह अभियान पूरे जिले में प्रभावी ढंग से चलाया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीओपी, थाना और चौकी प्रभारियों सहित कई टीमों ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए। विदिशा पुलिस के अनुसार पिछले तीन वर्षों में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कुल 827 गुमशुदा बालिकाओं और किशोरियों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया गया है।

तीन साल में मिलीं बालिकाएं

  • वर्ष 2023 में 226 में से 209 बालिकाएं बरामद
  • वर्ष 2024 में 302 में से 282 बालिकाएं बरामद
  • वर्ष 2025 में 271 के मुकाबले 336 बालिकाएं खोजी गईं
  • वर्ष 2026 (अप्रैल तक) 134 में से 125 बालिकाएं सुरक्षित मिलीं

प्रदेश के बाहर तक चला सर्च ऑपरेशन

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक तलाशी अभियान चलाया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रायसेन और देवास सहित कई जिलों में भी टीमों ने खोजबीन की।

एक मामले में पुलिस एक गुमशुदा किशोरी की तलाश में राजस्थान होते हुए पाकिस्तान सीमा तक पहुंच गई थी, जहां से किशोरी को सुरक्षित वापस लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का उद्देश्य गुमशुदा बच्चों और किशोरियों को सुरक्षित ढूंढकर परिवारों से मिलाना है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *