गुमला|सदर थाना क्षेत्र के चेटर निवासी 22 वर्षीय युवक के अत्यधिक मात्रा में दवा खा लेने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने नाइट्रोजन-10 और एंटीबायोटिक दवाओं की कई गोलियां एक साथ सेवन कर लीं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की सहायता से उसे शनिवार सुबह करीब 10 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि परिजन ने इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है। गुमला|रायडीह थाना क्षेत्र के बकसपुर खुटीटोली गांव में शनिवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला को विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घायल महिला की पहचान कतरीना तिर्की के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह नाश्ता करने के बाद कतरीना तिर्की घर के कुएं के पास बर्तन धोने गई थीं। कुएं के समीप रखे पानी भरे डब्बे से पानी निकालने के दौरान अनजाने में उनका पैर डब्बे के नीचे छिपे सांप पर पड़ गया। अचानक खतरा महसूस होने पर सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप काटते ही वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें रायडीह स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। भरनो|भरनो थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के संदेह में पकड़े गए 13 गौवंशीय पशुओं का मामला जांच के बाद मवेशी किसानों का निकला।घटना को लेकर गुरुवार की रात से शुक्रवार शाम तक भरनो थाना परिसर में काफी गहमागहमी बनी रही।बाद में सत्यापन एवं ग्रामीणों की पहचान के बाद सभी पशुओं को उनके मालिकों को जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने भरनो नहर के पास हेटटोली-कमलपुर रोड के समीप 13 गौवंशीय पशुओं को संदिग्ध परिस्थिति में देखा,पशु तस्करी की आशंका जताते हुए सभी मवेशियों को पकड़कर भरनो थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
Source link
प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक ने निगली दवा की कई गोलियां













Leave a Reply