![]()
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘रोजगार मेला’ के तहत शुक्रवार को सीसीएल मुख्यालय स्थित दरभंगा हाउस सम्मेलन केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे, डाक और विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित 132 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर देशभर में आयोजित 19वें रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 47 स्थानों पर लगभग 51 हजार नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। रांची में आयोजित समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ रांची विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने भी नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में भारतीय रेल के 103, डाक विभाग के 18, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के 1, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के 2, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 1, भारतीय खाद्य निगम के 2 तथा मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं। विकसित भारत की मुहिम को आगे बढ़ाने वाला रोजगार मेला : संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट संकल्प है कि देश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और सम्मानजनक अवसर प्राप्त हों। आज युवाओं को मिलने वाला नियुक्ति पत्र केवल एक कागज़ का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनके परिश्रम, सपनों और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना प्रत्येक युवा और उसके परिवार के लिए जीवनभर का यादगार क्षण है। मोदी जी ने युवाओं से जो वादा किया था, उसे निरंतर पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में युवाशक्ति सबसे बड़ी ताकत है। आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवा वर्ष 2047 के विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं। आप सभी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। -देश-विदेश पेज भी पढ़ें
Source link
सीसीएल मुख्यालय में रोजगार मेला… 132 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र















Leave a Reply