नगर पंचायत की नई पहल, वार्ड स्तर पर मिलेंगी कई नागरिक सेवाएं




सरायकेला| नगर पंचायत सभागार में शनिवार को जन वितरण प्रणाली के पारदर्शी संचालन को लेकर आयोजित बैठक में राशन, आवास, टैक्स एवं जल कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं को वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, राशन दुकानदार एवं महिला समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पीडीएस दुकानदारों को “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” योजना से लाभुकों को जोड़ने, पोस मशीन संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने तथा वृद्ध एवं फिंगरप्रिंट नहीं मिलने वाले लाभुकों को ओटीपी अथवा अपवाद रजिस्टर के माध्यम से राशन देने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के नए आवेदन के लिए वार्डवार विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इन शिविरों में होल्डिंग टैक्स, वॉटर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, नया जल कनेक्शन, नया होल्डिंग आवेदन एवं राशन कार्ड ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी शिविर 25 मई से 1 जून तक अलग-अलग वार्डों में आयोजित होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *