![]()
बड़की सरिया|सरिया बाजार में मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के कुल 35 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने चित्रांकन, हस्तकला, पेपर क्राफ्ट, खेलकूद सहित शारीरिक व मानसिक विकास से जुड़े विभिन्न गेम्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जीवा मोदी, निशेल डागा, सिद्धार्थ जैन, तरणप्रीत कौर, संभावी गुप्ता, मनन विश्वास, तेजस डागा, मेहर सचदेवा, मानस सलूजा, तनिश जैन और सात्विक जैन सहित कई बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सचिव अरुणा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीना अग्रवाल के साथ बबिता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, आशा अग्रवाल, अपर्णा अग्रवाल, राखी अग्रवाल, भामा अग्रवाल, अलका अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
Source link
मारवाड़ी महिला समिति का समर कैंप














Leave a Reply