![]()
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बहने वाली बसलोई नदी के कौशिक घाट पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। सुबह के समय कुछ ग्रामीण घाट के पास टहल रहे थे। तभी उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद अमड़ापाड़ा थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची।ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के हरीशपुर गांव निवासी बद्रीनाथ ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र संजीव ठाकुर के रूप में की गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि संजीव ठाकुर का विवाह पाकुड़ में हुआ था और उसके चार बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। जिससे उसकी मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डूबने की जताई जा रही आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, संजीव ठाकुर पहले ट्रैक्टर चलाने का काम करता था, लेकिन पिछले कई वर्षों से वह बेरोजगार था। इस दौरान उसे नशे की लत लग गई थी और वह अक्सर अस्वस्थ भी रहता था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि वह संभवतः शौच के लिए नदी किनारे आया होगा। नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Source link
पाकुड़ के बसलोई नदी में मिला युवक का शव:अमड़ापाड़ा के कौशिक घाट पर सनसनी, नशे में डूबने की आशंका













Leave a Reply