![]()
पलामू डीडीसी जावेद हुसैन खूंटी के नए डीसी बनाए गए झारखंड सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। 35 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दी। तीन जिलों गढ़वा, देवघर और खूंटी डीसी को बदल दिया। गढ़वा डीसी पीएन मिश्रा को वहीं का डीसी बनाया गया है। जबकि खूंटी डीसी सौरव कुमार भुवानियों को देवघर और पलामू डीडीसी जावेद हुसैन को खूंटी का डीसी बनाया गया है। गढ़वा के डीसी अन्नय मित्तल को जेएसएलपीएस का सीईओ बनाया गया है। खास बात यह है कि इन तीनों डीसी का एक महीने बाद ही तबादला कर दिया गया। साथ ही तीन अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार ने पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 12 अफसरों की वेटिंग खत्म कर उन्हें पोस्टिंग देकर मैसेज दिया है कि अब प्रशासनिक मशीनरी को फुल कैपेसिटी में चलाया जाएगा। ये एसडीओ बने डीडीसी गिरिडीह के एसडीआे बीएस यशवंत गोड्डा के डीडीसी बने {खुरी महुआ के एसडीआे अनिमेश रंजन गुमला के डीडीसी बनाए गए। ये डीडीसी बने डीसी पलामू डीडीसी जावेद हुसैन अब खूंटी डीसी {गढ़वा डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा गढ़वा के ही डीसी इन प्रतीक्षारत अफसरों को पोस्टिंग नाम पोस्टिंग इन्हें अतिरिक्त प्रभार जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन को सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक का प्रभार सौंपा गया है। वहीं जिडको एमडी वरुण रंजन को जेईएमसीएल के एमडी और झारक्राफ्ट की एमडी गरिमा सिंह को मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के सीईओ का प्रभार दिया गया है। इनका भी तबादला झारखंड में बड़ा फेरबदल…35 आईएएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग
सुनील कुमार सिंह निदेशक आईटी विशेष सचिव आईटी अन्नय मित्तल डीसी गढ़वा सीईओ जेएसएलपीएस भोर सिंह यादव निदेशक कृषि अपर सचिव वन पर्यावरण विद्यानंद शर्मा पंकज अपर सचिव स्वास्थ्य निदेशक कृषि नाम कहां थे कहां गए फैज अक अहमद मुमताज अपर सचिव भू राजस्व आर रॉनिटा अपर सचिव जल संसाधन नमन प्रियेश लकड़ा निदेशक पर्यटन अंजली यादव परीक्षा नियंत्रक, संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद अति. प्रभार अपर सचिव उच्च शिक्षा कर्ण सत्यार्थी अपर सचिव वित्त विभाग चंदन कुमार सीईआे जैप आईटी प्रेरणा दीक्षित अपर सचिव ग्रामीण विकास जिशान कमर विशेष सचिव पेयजल कुमार ताराचंद अपर सचिव जल संसाधन कार्तिक श्रीजी अपर सचिव गृह कारा समीरा एस संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा दिनेश कुमार यादव संयुक्त सचिव स्वास्थ्य
Source link













Leave a Reply