बगोदर | बगोदर बाजार में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान अब प्रशासन और दुकानदारों के बीच टकराव का कारण बनता जा रहा है। पुराने जीटी रोड स्थित नेहरू स्मारक (नेहरू चौक) इन दिनों प्रशासन के लिए सबसे बड़ा ‘हॉटस्पॉट’ बन गया है, जहां दिन में बुलडोजर चलाया जा रहा है और शाम होते ही फिर से दुकानें सज जा रही हैं। शनिवार को बीडीओ के नेतृत्व में सरिया रोड और जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी अंजन कुमार भी मौजूद थे। करीब एक सप्ताह पूर्व एसडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बगोदर बाजार को तीन चरणों में अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया था। पहले चरण में नेहरू चौक क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया है, जबकि दूसरे चरण में सरिया रोड पर कार्रवाई जारी है। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल केवल जीटी रोड के एक हिस्से पर ही कार्रवाई हो रही है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। उनका कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाना है तो पूरे बाजार में समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बीडीओ का कहना है कि पुराने जीटी रोड के उत्तरी हिस्से में सरकारी भूमि पर सबसे अधिक अतिक्रमण था, इसलिए पहले वहीं कार्रवाई की गई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुमताज अंसारी ने बैठक में पूरे बाजार को एक साथ अतिक्रमण मुक्त करने और थाना के सामने जब्त वाहनों के कारण सड़क संकरी होने का मुद्दा उठाया था।
Source link
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तनाव, दुकानदारों का विरोध हुआ तेज













Leave a Reply