25 लाख से बने एग्री क्लिनिक सेंटर में 8 वर्षों से ताला




भास्कर न्यूज | जामताड़ा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, मृदा परीक्षण और पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय परिसर में करीब 10 वर्ष पूर्व 25 लाख की लागत से स्थापित एग्री क्लिनिक सेंटर आज पूरी तरह बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। शुरुआत के एक-दो वर्षों तक यह केंद्र सुचारू रूप से संचालित हुआ, लेकिन पिछले आठ वर्षों से यह बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यह केंद्र किसानों को मृदा परीक्षण के जरिए उर्वरक की सही मात्रा की जानकारी, फसल सुरक्षा से संबंधित तकनीकी सलाह, पशु चिकित्सा सेवाएं, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा आधुनिक कृषि उपकरण किराए पर उपलब्ध कराने जैसी सुविधाएं देने के लिए खोला गया था। लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि केंद्र में हमेशा ताला लटका रहता है। स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर यह केंद्र चालू रहता, तो उन्हें खेती में बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक सलाह और संसाधन मिल पाते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *