नारायणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आज



पबिया | जामताड़ा जिले में आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक रविवार को होगी। थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम लोगों को आमंत्रित किया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना, आपसी भाईचारा मजबूत करना तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति से निपटने के लिए समन्वय स्थापित करना है। थाना प्रभारी मुराद हसन ने सभी लोगों से समय पर उपस्थित होकर बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *