![]()
जमशेदपुर में सोमवार सुबह टाटा स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी। आरोपी की उम्र 61 साल है। मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है। यह घटना एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल 5-13 में हुई। मृतकों की पहचान 55 साल की सरिता सिंह, 31 साल की सुप्रिया सिंह और 28 साल के रविकेश के रूप में हुई है। सुप्रिया शादीशुदा थी और करीब तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया ये घटना सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुई। आरोपी रविंद्र सिंह (61) ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी। सिदगोड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था और आरोपी वहीं मौजूद था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कुल्हाड़ी नुमा धारदार हथियार और हथौड़ा से हत्या
आरोपी ने सभी की सोई अवस्था में हत्या की इसलिए कोई विरोध नहीं कर सका। कुल्हाड़ी नुमा धारदार हथियार और हथौड़ा से वारकर हत्या की गई है। 6 माह पूर्व छोटी बेटी प्रिया की शादी हुई थी।
एएसपी ऋषभ द्विवेदी के अनुसार, प्रारंभिक रूप से आरोपी का मानसिक रूप से विक्षिप्त होना सामने आया है। अभी मामले की जांच चल रही है
रविवार रात तक परिवार में सब कुछ सामान्य था स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों के अनुसार, रविवार रात तक परिवार में सब कुछ सामान्य था। देर रात तक परिवार के सदस्यों से बातचीत हुई थी और किसी विवाद की कोई जानकारी नहीं मिली थी। इस अचानक हुई घटना से सभी हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी रविंद्र सिंह हाल ही में टाटा स्टील से रिटायर हुए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
Source link








Leave a Reply