पलामू में 42 लोगों पर FIR, 17 नामजद:जमीन विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष, गोलीबारी में एक की मौत, कई घायल




पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 42 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 17 नामजद और 25 अज्ञात आरोपी शामिल हैं। मृतक सकेन्द्र चौधरी के पिता मधु चौधरी के बयान के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे उनके घर के पास स्थित जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग रॉड, सब्बल और कुदाल जैसे हथियारों के साथ पहुंचे और निर्माणाधीन मकान को तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। दोबारा लौटकर की फायरिंग, मौके पर ही गई जान करीब 10 बजे जब परिजन गिरी हुई दीवार की ईंटें हटा रहे थे, तभी आरोपी दोबारा चारपहिया वाहनों और बाइक से पहुंचे। इस बार उनके पास बंदूक, पिस्टल, लोहे की रॉड और डंडे थे। आरोप है कि आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी गई और हत्या की नीयत से फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से सकेन्द्र चौधरी मौके पर ही गिर पड़े। इसके अलावा यसवंत कुमार और उदय चौधरी समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सकेन्द्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया। महिला से छेड़छाड़ और लूट का भी आरोप प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान परिवार की एक महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ की और सोने का मंगलसूत्र व मोबाइल लेकर फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में मंटू सिंह, राजेन्द्र सिंह, मुनारिक सिंह, ब्रम्हदेव सिंह, उमाकान्त सिंह, बदन सिंह, चन्दन सिंह, बादल सिंह, गोलू सिंह, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, ललन सिंह, कुन्दन सिंह, जयराम सिंह, रामस्वरूप सिंह, मंटु सिंह और राणा सिंह समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *