बकरीद पर मझिआंव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, मिले कई दिशा-निर्देश




भास्कर न्यूज | मझिआंव आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कनक की अध्यक्षता में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो की उपस्थिति में हुई। इस दौरान थाना क्षेत्र के लोगों ने बताया कि घुरुआ खुर्द, तलसबरिया, सेमरहत, सकरकोनी, मझिआंव शहर, विडंडा, चंद्रपुरा, सोनपुरवा एवं सोनपुरवा के कोईनबार, बथानी एवं छपही टोला, पुरहे के गवरवा टोला के मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। वहीं मझिआंव सदर मंसुर खान ने कहा कि 28 मई की सुबह 7 बजे से बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। साथ ही कहा गया कि पुलिस व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं बैठक के दौरान बीडीओ सह सीओ कनक ने त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस निरीक्षक बृज कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा बकरीद पर्व पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ता वहीं थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने कहा कि कहीं भी ऐसा लगे कि किसी के द्वारा गलत किया जा सकता है अगर सोशल मीडिया पर भी कोई अफवाह भी फैलता है तो तुरंत जानकारी दें। बैठक में सिटी मैनेजर जितेश कुमार, पंचायत मुखिया अख्तर खान, विधायक जिला प्रतिनिधि बसंत चौधरी, पूर्व मुखिया शेख अमरुद्दीन, शिवकुमार सिंह आदी जनप्रतिनिधि एवं पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *