दुमका | शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर डेढ़ साल तक युवती का यौन शोषण करने वाले सोमलाल हांसदा को बाजार से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ 16 मई को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसका घर आरोपित के गांव से कुछ दूरी पर है। दो साल पहले दोनों में जान पहचान हुई। इसके बाद सोमलाल ने शादी का प्रस्ताव रखकर वश में कर लिया। डेढ़ साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले शादी के लिए कहा तो साफ मुकर गया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। शनिवार को पुलिस ने उसे शिकारीपाड़ा बाजार से धर दबोचा।
Source link
युवती का यौन शोषण करने वाले को जेल














Leave a Reply