रांची। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर रांची जिले के 36 परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। प्रशासन के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर द्वारा बीएनएसएस की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
Source link
यूपीएससी पीटी को लेकर रांची के 36 केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू















Leave a Reply