![]()
छत्तीसगढ़ के भिलाई में चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में एक महिला कर्मचारी ने सीईओ के खिलाफ जमकर हंगामा किया और उन पर स्याही फेंक दी। इसके बाद महिला ने पुलिस की मौजूदगी में सीईओ को थप्पड़ जड़ दिया और लात भी मारी। महिला ने शोरूम के सीईओ अंकित आनंद के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सीईओ उसे अश्लील मैसेज भेजते थे और गलत तरीके से बात करते थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बताया जा रहा है कि शोरूम की कुछ और महिला कर्मचारी भी सीईओ के व्यवहार से परेशान हैं और उन्होंने भी शिकायत करने की बात कही है। पहले देखिए तस्वीरें जांच करने पहुंची पुलिस तभी महिला ने फेंकी स्याही जानकारी के अनुसार, महिला कर्मचारी पहले से ही सीईओ के खिलाफ शिकायत कर चुकी थी। उसी मामले की जांच के लिए जब पुलिस अधिकारी अंकित आनंद को लेकर शोरूम पहुंचे, तभी महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही सीईओ ऑफिस के अंदर पहुंचे, सामने से आई महिला कर्मचारी ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी। सीईओ को थप्पड़ मारे और लात चलाई स्याही फेंकने के तुरंत बाद महिला कर्मचारी सीधे सीईओ के सामने पहुंची और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने लात भी मारी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला काफी गुस्से में थी। इस दौरान वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, इसलिए पुलिसकर्मी सिर्फ समझाइश देते नजर आए। सीईओ के खिलाफ अपराध दर्ज घटना के समय ऑफिस में अन्य महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। वीडियो में पुलिस अधिकारियों को महिला को रोकने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, वहीं सीईओ खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आए। कई महिलाएं हो रही हैं प्रताड़ित शोरूम में चल रहे विवाद के बीच अब और भी आरोप सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, शोरूम में काम करने वाली सिर्फ एक महिला ही नहीं, बल्कि 3 से 4 अन्य महिला कर्मचारी भी सीईओ से परेशान हैं। उन्होंने भी शिकायत करने की बात कही है। शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि सीईओ अंकित आनंद उन्हें अश्लील मैसेज भेजते थे और गलत तरीके से बात करते थे। फिलहाल पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छेड़छाड़ मामले में दर्ज हुआ केस भिलाई नगर के सीएसपी ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस अब अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। सीएसपी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सैलरी देर से मिलने पर अकाउंटेंट को पीटा, VIDEO:इंजीनियर और साथियों ने थप्पड़ जड़े, घूंसा मारा, CMO दफ्तर में मारपीट; FIR दर्ज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सैलरी देर से मिलने पर अकाउंटेंट की पिटाई कर दी गई। देवभोग नगर पंचायत के सीएमओ ऑफिस में इंजीनियर और उसके साथियों ने मिलकर अकाउंटेंट को थप्पड़ जड़े और घूंसा मारा।इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
मारुति सुजुकी शोरूम के सीईओ को जड़े थप्पड़, मारी लात,VIDEO:महिला कर्मचारी बोली- छेड़छाड़ करते, अश्लील मैसेज भेजते, चेहरे-शर्ट पर फेंकी स्याही, FIR दर्ज















Leave a Reply