![]()
भास्कर न्यूज | लातेहार जिले में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर शनिवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने के लिए हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी रखने की जरूरत है ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व को संपन्न कराया जा सके। उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी बनाए रखने, एसडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक करने, सभी चौक-चौराहों व महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात करने और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यदि शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि बकरीद पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाएगी। सामाजिक सद्भाव में विघ्न उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती के निर्देश दिए। कहा कि पर्व के दौरान पूरे जिले में प्रतिबंधित पशुओं का परिवहन वर्जित रहेगा। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने और विधि व्यवस्था से संबंधित छोटी-बड़ी सभी घटनाओं की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों को अविलम्ब देने के निर्देश दिए।
Source link
बकरीद में असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की नजर रहेगी : उपायुक्त














Leave a Reply