![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में बीते सप्ताह बारिश से राहत मिली थी। परंतु बीते एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। खासकर उमस से लोग सबसे अधिक परेशान है। भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाएं चल रही है। मौसम कूल होने के बाद एक बार फिर पारा 39 से 40 डिग्री पर पहुंच गया है। विभाग द्वारा शनिवार को बताया गया है कि आगे तीन दिन में जिले का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री पार भी जा सकता है। हालांकि 27 मई से एक बार मौसम बदलाव होने पर बारिश होने का अनुमान जताया गया हैं। ऐसे में खासकर दोपहर में लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। दोपहर में खासकर हीट वेव चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी कार्यों में निकलने पर सावधानियां भी बरतने की अपील की गई है। खासकर उमस से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है। सदर अस्पताल में रूटिंग मरीजों की संख्या बढ़ी है। सामान्य दिनों में 100 से 150 की संख्या में रूटीन मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, परंतु बीते एक सप्ताह में एक बार फिर मरीजों की संख्या बढ़ी है। 300 से 350 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल सहित निजी अस्पताल में भी मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें खासकर उल्टी, बुखार और डिहाइड्रेशन से जुड़े मरीज शामिल रह रहे है। उसमें भी मरीजों में बच्चे, बुजुर्ग ज्यादा शामिल है। इसके अलावा दवा दुकानों में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। इस कारण सड़कों पर भी लोग कम दिख रहे हैं। वहीं जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, पुनः उमस और गर्म हवाएं लोगों को सताने लगी है। इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया। गर्म हवाओं के साथ चलने वाली परेशानियों से बचने के लिए कई दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। ग्लूकोज का नियमित सेवन करने की भी सलाह दी गई है। फिलहाल उमस से लोगों को राहत नहीं है। दोपहर में लोगों को छाता, टोपी और गमछा के बिना बाहर निकलने पर लू लगने का भी खतरा बढ़ गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजेश भगत ने कहा कि लोग अभी बदलते मौसम के बीच खानपान में विशेष ध्यान दें। इसके अलावा बाहरी खाद्य पदार्थ और शीतल पेय पदार्थ का भी कम सेवन करें। जिससे किसी प्रकार की परेशानी ना हो। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अभी बाहरी खानपान से दूर रहने की बात कही है। उन्होंने सभी से अत्यधिक पानी पीने और गर्मी लगने से खराब हुई तबियत के बीच ओआरएसएल घोल का सेवन करने की सलाह दी है।
Source link
अभी तीन दिन गर्मी से राहत नहीं, 42 डिग्री तक जाएगा तापमान












Leave a Reply