एसआईआर को लेकर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची की गई प्रकाशित



भास्कर न्यूज|लोहरदगा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के निर्देश पर जिला के सभी मतदान केंद्रों में एसआइआर कार्यक्रम के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की सूची शनिवार को प्रकाशित के दी गई। जिसे लेकर अनमैप्ड मतदाताओं के लिए मैपिंग का भी विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस सूची में उन वर्तमान मतदाताओं के नाम है, जिनका मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से अभी तक नहीं हो सका है। यह सूची दो सप्ताह तक मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। अनमैप्ड मतदाताओं की सूची में किसी मतदाता का नाम नहीं है, तो इसका मतलब है कि उसकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से हो चुकी है। उसे एसआइआर के दौरान कोई दस्तावेज या घोषणापत्र देना नहीं होगा। उसे सिर्फ गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को देना होगा। लोहरदगा में 2,93,443 है। जिसमें से 43341 की मैपिंग नहीं हुई है। यानी 85.23 प्रतिशत मैपिंग का कार्य हो चुका है। इधर कार्य का उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार व सभी एइआरओ द्वारा विभिन्न मतदान केंद्र केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्र संख्या 290, 291, 292, 293, 294, 286, 287 व 263 का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा सलगी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या; 75, 76, 77 व 78 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन व सत्यापन से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं का विवरण अनमैप्ड है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र मैप किया जाए। सभी बीएलओ पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें व प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करें। पदाधिकारियों ने निरीक्षण में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम ढूंढे जाने को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी। बताया कि मतदाता वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर “सर्च योर नेम इन लास्ट एसआइआर विकल्प के माध्यम से अपने नाम की जांच कर सकते हैं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचाई जाए, ताकि आम नागरिक स्वयं भी अपने नाम की स्थिति की जांच कर सकें। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से भी संवाद किया गया तथा उनसे अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कराने की अपील की गयी। इसके अतिरिक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को एएसडी सूची तैयार करने का निर्देश दिया तथा कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक गतिविधि का सही तरीके से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अनमैप्ड ममतदाताओं के मैपिंग का कार्य 24 मई 2026 को भी सभी मतदान केंद्रों पर किया जा जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचन कर्मी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *