गर्मी बढ़ते ही आदित्य विजन स्टोर्स में भीड़, ऑफर के साथ बाय एंड विन कूपन भी




मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से साईं नाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति सह पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स, झारखंड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एसपी अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स, झारखंड के तत्वावधान में मई/ जून 2026 में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि समिट का उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना, एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को अवसर उपलब्ध कराना, कौशल विकास को गति देना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है। आदित्य विजन के स्टोर्स में ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक, आदित्य विजन बिहार से आगे झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 210 से अधिक स्टोर्स के जरिए सेवाएं दे रहा है। कंपनी ने ₹951 प्रति माह से ईएमआई, जीरो डाउन पेमेंट, ब्याज मुक्त फाइनेंस और हर ₹10,000 की खरीद पर बाय एंड विन कूपन के तहत 23 करोड़ तक के इनाम की घोषणा की है। रांची| राज अस्पताल ने सोसाइटी फॉर इमरजेंसी मेडिसन इंडिया के सहयोग से लेमन ट्री होटल में दो दिवसीय नेशनल कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें साकेत कुमार सिंह, आईजी सीआरपीएफ-झारखंड सेक्टर; डॉ. लॉरेंज बांडो, डीआईजी मे​िडकल सीआरपीएफ; डॉ. अमूल्या बांडो, डीआईजी मे​िडकल सीआरपीएफ; राज हॉस्पिटल्स के सीईआे साहिल गंभीर; प्रबंध निदेशक डॉ. बिरेन्द्र कुमार तथा आपातकालीन विभाग के प्रमुख चिकित्सक डॉ. श्याम प्रसाद शामिल थे। रांची|पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्लेसेंटा परक्रेटा विद ब्लैडर इन्वेजन के दो अत्यंत जटिल और हाई-रिस्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए हैं। इन सर्जरी का नेतृत्व अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ रितिका पाठक ने किया। दोनों मरीजों का पूर्व में सीजेरियन ऑपरेशन हो चुका था और गर्भावस्था के दौरान उनमें प्लेसेंटा परक्रेटा की पहचान हुई थी। यह प्रसूति विज्ञान की सबसे गंभीर स्थितियों में से एक मानी जाती है। रांची | खलारी में प्रेमसंस मोटर के 12वें एरेना आउटलेट का उद्घाटन उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में हुआ। रिबन कटिंग के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ , इसके बाद स्वर्गीय प्रेम कुमार पोद्दार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कंपनी के सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार, जेएमडी अवध पोद्दार व डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *