![]()
रांची।मांडर स्थित कार्मेल मिशनरीज संत फ्रांसिस सेवियर प्रोविन्स की तीन धर्मबहनों ने 25 वर्षों का सिल्वर जुबिली मनाया। तीन धर्मबहनों सि. सरिता बेक, सि. रोमा मिंज व सि. मनीषा बागीला ने अपने समर्पित जीवन का जुबली मनाया। इस अवसर पर शनिवार को रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया। इस अवसर पर कार्मेल स्कूल के+2 के नए बिल्डिंग ब्लॉक का भी उद्घाटन किया गया। आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि फलदायी बनना समर्पित जीवन की पहली शर्त है और यही तभी संभव है जब हम ईश्वर से जुड़े रहे। मिस्सा समाप्ति पर इस जुबली को यादगार बनाने के लिए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रहा। कार्मेल विद्यालय के विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अंत में उन्होंने नए+2 बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। मौके पर फा. बिपिन कंडुलना, फा. इरेनियुस केरकेट्टा, अन्य पुरोहितगण, सि. मेरी कुटी, सि. शाइनी, धर्मबहनें, कार्मेल स्कूल के छात्र उपस्थित रहे।
Source link
फलदायी बनना समर्पित जीवन की शर्त: आर्चबिशप










Leave a Reply