मेले में 10 किसानों को किया पुरस्कृत




लातेहार | सदर प्रखंड के सिंजो ग्राम में शनिवार को पायोनियर कंपनी के 100 वर्ष पूरे होने पर विजय महाकुंभ मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि बिशाल चंद्र साहू और कंपनी के जिला हेड क्षितिज कुमार ने किया। मेले में करीब 1500 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। वहीं लकी ड्रा के माध्यम से 10 किसानों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया सुरेंद्र उरांव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, सुनील कुमार, महेंद्र उरांव, बोलो उरांव, विनोद राम, विलाश यादव, सूरज साहू, धर्मेंद्र साहू, विवेक चंद्र गुप्ता, दिनेश उरांव मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *