भास्कर न्यूज | लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस मौके पर डीसी ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई कराने, मुख्य पथों पर कॉन्वेक्स मिरर, स्पीड ब्रेकर और रोड साइन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, बिना निबंधन और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही। उपायुक्त ने नो हेलमेट नो पेट्रोल पर कहा कि हेलमेट को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। पेट्रोल पंप वाले यह सुनिश्चित करें कि बगैर हेलमेट वाले को पेट्रोल नहीं दें। इसका सख़्ती से पालन करें। बाइक डीलरों को प्रत्येक वाहन के साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। मोटयान निरीक्षक को विशेषकर स्कूलों में इस्तेमाल की जाने वाली स्कूली वाहनों ऑटो, बसों की फिटनेस व तकनीकी जांच सुनिश्चित करने, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ के मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए डीटीओ को बस, ऑटो, ट्रक एसोसिएशन एवं कोल माइंस ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक कर शहर को जाम मुक्त बनाने हेतु उपायों पर अमल करने के निर्देश दिए।
Source link
बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल नहीं दें










Leave a Reply