![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाले छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक के वार्षिक महाअधिवेशन की तैयारियों को लेकर रविवार को यूनियन पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न माइंस क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान पाखर समेत अन्य बॉक्साइट माइंस क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर मजदूरों व श्रमिकों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई और अधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने कहा कि छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक क्षेत्र के मजदूरों, श्रमिकों और कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि आगामी महाअधिवेशन संगठन की भावी रणनीति तय करने के साथ-साथ मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का मंच बनेगा। वर्तमान समय में रोजगार सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक कल्याण और मजदूर अधिकारों की रक्षा जैसे विषयों पर व्यापक संघर्ष की आवश्यकता है। महाअधिवेशन में इन मुद्दों पर ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी ने कहा कि इंटक का इतिहास हमेशा से मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने का रहा है। संगठन ने हर दौर में श्रमिकों की आवाज बुलंद की है और आज भी एकजुटता के माध्यम से मजदूर हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी श्रमिकों से एकजुट होकर महाअधिवेशन को सफल बनाने की अपील की। मौके पर उपाध्यक्ष इकरामूल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी, उपप्रमुख एनुल अंसारी, रौनक इकबाल, हनान अंसारी, खुदीया कुमार, बबलू मुंडा, चमन सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।
Source link
इंटक महाअधिवेशन की तैयारी के लिए यूनियन पदाधिकारियों ने किया दौरा















Leave a Reply