![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। रविवार को अंजुमन कार्यालय में सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, नाइब सदर सैयद आरीफ हुसैन बबलू, सहसचिव अल्ताफ कुरैशी, ऑफिस सेक्रेटरी मौलवी अबुल कलाम तैगी, मोहम्मद असगर तैगी, यासीन कुरैशी, हैदर अली व सिराज अंसारी की मौजूदगी में अदलिया कमिटी द्वारा चार महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की गई। इनमें एक मामले का आपसी सहमति से निष्पादन कर दिया गया, जबकि दो मामले जजमेंट के करीब पहुंच चुके हैं। पहला मामला हिसरी बनाम लावागांई के बीच जमीन विवाद का था, जिसकी सुनवाई के बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामले का निपटारा कर दिया गया। दूसरा मामला कुरैशी मोहल्ला के दो पक्षों के बीच जमीन विवाद से जुड़ा रहा, जिसमें सुनवाई के बाद अगली तारीख निर्धारित की गई। तीसरा मामला पावरगंज क्षेत्र का पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद से संबंधित था, जिसमें दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद अगली सुनवाई की तिथि तय की गई। वहीं चौथा मामला टीपू सुल्तान चौक क्षेत्र के आपसी विवाद का था, जिस पर भी विस्तृत सुनवाई के बाद अगली तारीख दी गई। इसके अलावा अदलिया कमिटी ने 4 अन्य मामलों पर भी चर्चा की और जांच प्रक्रिया पूरी कर जल्द निष्पादन का भरोसा दिलाया। मौके पर सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने जिले के मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि आपसी विवादों को थाना, कोर्ट-कचहरी ले जाने से पहले अपने-अपने अंजुमन से संपर्क करें। यदि वहां समाधान नहीं निकलता है तो अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी में आएं, जहां निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण तरीके से मामलों को सुलझाने का प्रयास किया जाता है। सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि अदलिया कमिटी में सुलहनीय मामलों की सुनवाई आपसी सहमति और समझौते के आधार पर की जाती है। यहां किसी की हार या जीत नहीं होती, बल्कि रिश्तों को बचाने और समाज में भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया जाता है।
Source link
अंजुमन इस्लामिया अदलिया कमेटी में 4 मामलों की सुनवाई, एक का निपटारा, दो पहुंचे फैसले के करीब















Leave a Reply