बोकारो | आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर हरला और सेक्टर-4 थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। हरला में बैठक की अध्यक्षता सिटी डीएसपी विवेक कुमार ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु, समाजसेवी और बुद्धिजीवी शामिल हुए। डीएसपी विवेक कुमार ने सभी से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में मनाएं। प्रशासन हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार है, लेकिन अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दोनों थाना प्रभारी ने बताया कि बकरीद के दिन संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
Source link
हरला व सेक्टर-4 थाना में हुई शांति समिति की बैठक














Leave a Reply