![]()
भास्कर न्यूज| सरायकेला 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर रविवार की शाम सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी उपस्थित थे। बैठक में शहर के विभिन्न मोहल्लों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य शामिल थे। बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह व असामाजिक गतिविधियों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में बिजली एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। राजबांध बस्ती के लोगों ने मांग की कि बकरीद के दिन सुबह 6:30 बजे से पूर्व पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नमाज एवं पर्व की तैयारियों में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देने की बात कही गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और शहर की शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आज आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक 25 मई को पूर्वाह्न 11:30 बजे अनुमंडल सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी शांति समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। बैठक में बकरीद पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी, साफ-सफाई तथा यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन की ओर से सभी शांति समिति सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। चाईबासा| जिले के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी त्योहार ईद-उल-जोहा (बकरीद) के दौरान जिले में उचित विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान चाईबासा एवं चक्रधरपुर में कंट्रोल रूम का गठन कर सूचना संकलित करने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें। नियमित रूप से धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील चौक-चौराहों का अनुश्रवण करें तथा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानकी, मुंडा, मुखिया आदि से समन्वय स्थापित करें। सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैले इसका ध्यान रखा जाए।
Source link
बकरीद को लेकर उपायुक्त व एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिए दिशा-निर्देश














Leave a Reply