![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने साइबर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइबर अपराध की रोकथाम, दर्ज साइबर कांडों के अनुसंधान, पीड़ितों के पैसे वापस कराने तथा लंबित मामलों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर कांडों का सही तरीके से अनुसंधान कर समय पर चार्जशीट दाखिल करें, ताकि लोगों को न्याय मिले। साथ ही सभी विभागों व संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अनुसंधान में तकनीक का अधिकतम उपयोग करने की बात कही। मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय अवश्य मिलना चाहिए। न्याय के रूप में या तो पीड़ित का पैसा वापस होना चाहिए या अपराधी जेल में होना चाहिए।
Source link
साइबर अपराध की समय पर चार्जशीट दाखिल करने का दिया गया निर्देश











Leave a Reply