निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 40 लोग हुए लाभान्वित



लोहरदगा|जिला सेवा भारती के द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में प्रत्येक रविवार को लगातार 206वें सप्ताह के रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, हड्डी एवं नस के विशेषज्ञ डा मृत्युंजय कुमार, सचिव संजय चौधरी व रामचंद्र गिरी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में 40 लोगों ने स्वास्थ्य संबंधित जांच कराकर लाभान्वित हुए। वहीं शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट एवं ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निशुल्क की गई। इसके अलावा अन्य स्वास्थ जांचें आधे खर्च पर ही कराई गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही परमो धर्म है। आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों एवं असहायों के घर तक जाकर उन्हें अपनी सेवा पहुंचाएंगे। डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि बेवजह धूप में बाहर न निकले। कच्चे आम का पानी, सत्तू का सेवन करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इसके अलावा उन्होंने ज्यादा तेल मसालों से बने खाने-पीने की चीजों में सतर्कता बरतने की सलाह दी। मौके पर अतुल सर्राफ, अंजलि सर्राफ, सच्चिदानंद अग्रवाल, दुर्गा सोनी, पद्मलोचन लाल अग्रवाल, आरुणि कुमारी, बिंदेश्वरी मिस्त्री, विष्णु लोहार, गोपाल महतो, अनूप महतो, गोपाल प्रसाद, अर्चना देवी, सुबोध महतो, अशोक अग्रवाल, सुषमा देवी, नंदलाल कसेरा, प्रकाश गुप्ता, तपेश्वर प्रसाद, किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *