![]()
बोकारो थर्मल | सीसीएल के केएसपी (फेज-टू) बोकारो थर्मल निवासी एवं बोकारो जिला एडवा की उपाध्यक्ष सह सीपीएम बोकारो थर्मल शाखा की सदस्य संगीता देवी का इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाने के दौरान रास्ते में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, संगीता देवी लंबे समय से बीमार थीं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। बुधवार शाम एडवा की जिला सचिव रेणु दास समेत कई साथी उन्हें ट्रेन पर चढ़ाने बोकारो थर्मल स्टेशन पहुंचे थे। संगीता देवी महिला अधिकार और सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे महिला आंदोलन के लिए बड़ी क्षति बताया है।
Source link
इलाज को अहमदाबाद जा रही महिला नेत्री का निधन














Leave a Reply