बोकारो थर्मल | विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति ने सीसीएल की गोविंदपुर परियोजना में संचालित लोकल सेल पर भ्रष्टाचार, मनमानी और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए 1 जून और 8 जून को चक्का जाम आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन की तैयारी को लेकर रविवार को बोकारो थर्मल क्लब मैदान में रैयतों की बैठक हुई, जिसमें सीसीएल प्रबंधन और सेल कमेटी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष करीम अंसारी ने की। सचिव वाजिद अंसारी ने कहा कि स्थानीय विस्थापितों और बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से लोकल सेल का गठन हुआ था, लेकिन अब इस पर कुछ लोगों का कब्जा हो गया है। आरोप लगाया कि ट्रक मालिकों से प्रति ट्रक 2800 रुपए “मैनेजिंग” और भार क्षमता के अनुसार 7800 से 8600 रुपए तक वसूले जा रहे हैं।
Source link
गोविंदपुर लोकल सेल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप













Leave a Reply