स्वास्थ्य केंद्रों में लगे कैंप में 200 यूनिट रक्त संग्रह




चाईबासा| “प्रोजेक्ट जागृति” के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला को रक्त युक्त बनाने लिए रविवार को सदर अस्पताल-चाईबासा सहित पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान दिवस के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न पदाधिकारी, कर्मचारी, जिला पुलिस बल के जबान, जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं जिले के जनमानस के द्वारा उत्साह पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया गया, तत्पश्चाप सभी जांचोपरांत रक्तदान किया गया। जिले में प्रशिक्षु आईपीएस राजकुमार जय राजू के द्वारा भी स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस क्रम में उपायुक्त कहा कि रक्तदान वाकई में महादान और जीवन दान है। आप सभी रक्तदान जरूर करें, यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिले के 6 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में तकरीबन 200 व्यक्तियों के द्वारा रक्तदान किया गया तथा 358 व्यक्तियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *