पत्रकार की पत्नी के निधन पर शोकसभा का आयोजन




भास्कर न्यूज | तेलो चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र स्थित हिंदी साहित्य परिषद एवं योग केंद्र, चंद्रपुरा में रविवार को पत्रकार सुभाष वर्णवाल की धर्मपत्नी स्व. नीलम वर्णवाल के आकस्मिक निधन पर शोकसभा सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंद्रपुरा प्रखंड के प्रेस क्लब के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. नीलम वर्णवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार महावीर महतो और अरविंद शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि स्व. नीलम वर्णवाल का स्वभाव अत्यंत सरल, सौम्य और मिलनसार था। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में अपने पति का सहयोग करती थीं। इस दुख की घड़ी में पूरा शहर उनके परिवार के साथ खड़ा है। वहीं पत्रकार शैलेश सुमन, राकेश कुमार, सतेंद्र गिरी, मनोज कुमार, चुरामन ठाकुर, प्रभाकर कुमार, राजू सिंह और मनमीत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि दुख की घड़ी में हम सभी की संवेदनाएं सुभाष और उनके बच्चों के साथ हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *