![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के तुरी मोहल्ला के लोग एक साल से पानी की समस्या झेल रहे हैं। यहां का डीप बोरिंग से पानी का लेयर नीचे चला गया है। एक साल से लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस मोहल्ले की आबादी करीब 200 है। यहां के लोग पानी लाने के लिए बोकारो के सेक्टर-1सी जाते हैं। वहां से बीएसएल के नल से पानी भरकर साइकिल से लाते हैं। इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए पानी-पानी हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर वार्ड पार्षद सहाना फिरदौस ने पहल कर नगर निगम में शिकायत की। इसके बाद एक साल बाद पहली बार इस बस्ती में पहली बार पानी का टैंकर आया। ग्रामीणों को कहना है कि टैंकर के पानी से कितनी राहत िमलेगी? स्थाई समाधान होना चाहिए। महिलाओं ने कहा- मोहल्ले में चापाकल भी नहीं है तुरी मोहल्ला की महिलाएं मीना देवी, सावित्री देवी, बंदा देवी और सुमित्रा देवी ने कहा कि एक साल से पानी की समस्या झेल रहे हैं। पिछले साल टैंकर आया था। इस साल पहली बार एक टैंकर पानी मिला। डीप बोरिंग सूख गया है। एक चापाकल तक नहीं है। बोकारो के सेक्टर-1सी से पानी लाते हैं। इतनी भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर निगम का इस ओर ध्यान नहीं है। टैंकर के पानी से कुछ नहीं होगा। पाइपलाइन से पानी दिया जाए। हमलोग विस्थापित हैं। न बीएसएल से सुविधा मिलती है ना ही नगर निगम से। स्थाई समाधान होना चाहिए। निगम में शिकायत के बाद आया है टैंकर : मो. शफी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. शफी आलम ने कहा कि नगर निगम में शिकायत के बाद टैंकर से पानी भेजा गया है। मेयर से बात हुई है। बीएसएल प्रबंधन से बात कर सीएसआर से पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिला है। जल्द ही समाधान होगा।
Source link
चास ननि वार्ड-10 के तुरी मोहल्ला का डीप बोरिंग एक साल से खराब















Leave a Reply